PM Awas Yojana List Kaise Dekhe : पीएम आवास योजना लिस्ट कैसे देखें ?

PM Awas Yojana List Kaise Dekhe

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की पीएम आवास योजना लिस्ट चेक कैसे करें | दोस्तों देश के गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर नागरिको के लिए सरकार के द्वारा बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही है जिसमे से एक पीएम आवास योजना है | अगर आपने पीएम आवास योजना के लिए आवेदन किया है तो पीएम आवास योजना की लिस्ट जारी हो गई है | अब आप नै लिस्ट में अपना नाम ग्रामीण विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है | अगर आप पीएम आवास योजना के नई लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते है तो लिस्ट में आप नाम ऑनलाइन चेक कर सकते है | क्योकि आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट चेक कर सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

PM Awas Yojana List Kaise Dekhe

पीएम आवास योजना के लिए दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड
  2. पैन कार्ड
  3. ईमेल आईडी
  4. एड्रेस प्रूफ
  5. मोबाइल नंबर
  6. बैंक पासबुक
  7. पासपोर्ट साइज फोटो

पीएम आवास योजना के लिए योग्यता 

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपना खुद का घर बनाने के लिए आर्थिक सहायत पाने के लिए आपके पास निम्न योग्यता क्राइटेरिया का होना जरुरी है तभी आपको आवास योजना के अंतर्गत घर बनाने के लिए पैसे मिलेंगे |

  1. पीएम आवास योजना के लिए आवेदक के पास खुद का पक्का मकान नहीं होना चाहिए |
  2. आवेदक का नाम बीपीएल लिस्ट में नहीं होना चाहिए |
  3. ग्रामीण क्षेत्रो के आवेदक का आय 90 हजार प्रतिवर्ष से अधिक होना चाहिए |
  4. शहरी क्षेत्रो के आवेदक का आय 1 लाख 50 हजार रूपए से अधिक नहीं होना चाहिए |
  5. आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए और आवेदक का राशन कार्ड लिस्ट में नाम होना चाहिए |

पीएम आवास योजना लिस्ट कैसे देखें ? 

अगर आप प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन चेक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. पीएम आवास योजना लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने प्रधानमंत्री आवास योजना के ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा |
  2. वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको वित्तीय वर्ष का चयन करना होगा |
  3. उसके बाद आपको योजना का चयन करना होगा, इस बॉक्स में बहुत सारे योजना आएँगे आपको प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का चयन करना होगा |
  4. योजन का नाम चयन करने के बाद आप जिस भी राज्य से है आपको अपने उस राज्य का चयन करना होगा |
  5. उसके बाद आपको अपने जिला का चयन करना और उसके बाद आपको अपने ब्लॉक का चयन करना होगा |
  6. जिसके बाद पूरा पंचायत का लिस्ट आ जाएगा तो आपको अपने पंचायत का चयन करना होगा |
  7. पंचायत चयन करने के बाद कैप्चा कोड को डालकर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  8. जिसके बाद आपके सामने आपके पूरा पंचायत का प्रधानमंत्री आवास योजना का नया लिस्ट आ जाएगा | आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से प्रधानमंत्री आवास योजना के लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की पीएम आवास योजना लिस्ट कैसे देखें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही प्रधानमंत्री आवास योजना के लिस्ट में अपना नाम देख सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |