Paytm Se Personal Loan Kaise Le
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की पेटीएम से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों यदि आपको पैसो की बहुत ज्यादा जरुरत है और पैसो को लेकर काफी परेशान हो गए है और ऐसी स्थिति में कोई भी आपके आस पास के व्यक्ति आपको लोन नहीं दे रहे है तो अब पेटीएम एप्लीकेशन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है |
पेटीएम एप्लीकेशन के माध्यम से तुरंत 5 लाख तक का लोन अभी मिल रहे है | अगर आपको पेटीएम एप्लीकेशन से लोन लेना है तो आप आसानी से ले सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

पेटीएम से लोन लेने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- सैलरी स्लिप
- बैंक स्टेटमेंट
- एक सेल्फी
पेटीएम से लोन लेने के लिए योग्यता
- पेटीएम से पर्सनल लोन लेने वाले आवेदक की आयु 21 साल से 60 साल के बिच होनी चाहिए |
- आवेदक को एक भारतीय नागरिक होना जरुरी है और आवेदक पेटीएम का एक्टिव यूजर होना चाहिए |
- पेटीएम से पर्सनल लोन लेने वाले आवेदक का सिबिल स्कोर तथा पेमेंट हिस्ट्री अच्छी होनी चाहिए |
- आवेदक की वार्षिक आय कम से कम 3 लाख होना चाहिए |
- बैंक में पिछले 6 महीने का रिकॉर्ड अच्छा रहना चाहिए ( लोन देने वाले वेंडर आपके पैन कार्ड से यह चेक कर सकते है ) |
पेटीएम से पर्सनल लोन कैसे लें ?
अगर आप पेटीएम से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- पेटीएम से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर से Paytm App को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इस ऐप को ओपन करना होगा और उसके बाद होम पेज पर आपको Personal Loan का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- अब यहां पर मांगे जाने वाले सभी जरुरी दस्तावेजों को आपको दर्ज करना होगा |
- सभी जरुरी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- क्लिक करने के बाद पेटीएम आपकी योग्यता की जांच करेगा और फिर वह आपको बताएगा की आप कितने रूपए तक का लोन ले सकते है |
- अब आपको यहां पर कितने रूपए का लोन पास किया गया है उतने रुपए का है या फिर कम का लोन अपने सुविधा अनुसार आप ले सकते है | जिसके लिए आपको Get Started का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आप अपने इच्छा अनुसार राशि को भर सकते है |
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको जो व्यक्ति लोन ले रहा है उसका एक सेल्फी लेना है और उसे अपलोड कर देना है |
- उसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद लोन आपके पेटीएम अकाउंट में जमा हो जाएगा और एक मैसेज भी आ जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से पेटीएम से पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की पेटीएम से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही पेटीएम से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |