Aadhar Card Me Mobile Number Link kare : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?

Aadhar Card Me Mobile Number Link kare |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसके माध्यम से आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होता है | इससे आधार से संबंधित सभी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाना आसान हो जाता है | मोबाइल नंबर लिंक होने पर आप ओटीपी के मदद से आधार डाउनलोड, ई – केवाईसी, बैंकिंग सेवाओं और अन्य सरकारी योजनाओं से जुडी सुविधाओं का लाभ उठा सकते है | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

Aadhar Card मोबाइल नंबर लिंक

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ? 

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको यूआईडीएआई के ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. वेबसाइट पर आने के बाद आपको Book an Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  3. उसके बाद आपको Proceed to Book Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  4. अब आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड को दर्ज करना है और उसके बाद Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  5. उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करना है और Submit OTP & Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  6. उसके बाद आपको Update Aadhar के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  7. अब आपको आधार कार्ड अनुसार नाम तथा जिस आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते है वह आधार नंबर दर्ज करना है और प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  8. उसके बाद आपको अपने अनुसार दिए गए मोबाइल नंबर तथा विभिन्न सभी जानकारी को सही से जांच करना है और Save & Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  9. क्लिक करने के बाद आपको अपॉइंटमेंट नंबर देखने को मिलेगा जिन्हे नोट करके सुरक्षित अखना है तथा Book Appointment ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  10. उसके बाद आपको अपने नजदीकी क्षेत्र का पिन कोड दर्ज करना है और Get Details के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  11. अब आपके क्षेत्र अनुसार नजदीकी आधार सेवा केंद्र का नाम देखने को मिलेगा आपको उसका चयन करना है |
  12. उसके बाद निर्धारित तिथि और समय का चयन करना है और उसके बाद बुक अपॉइंटमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  13. क्लिक करते ही आपका सफलतापूर्वक आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक हो जाएगा |
  14. उसके बाद आपने जो निर्धारित तिथि एवं समय का चयन किया है उसके अनुसार नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना होगा |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के फायदे 

  1. आधार से जुडी सेवाओं का लाभ ओटीपी के माध्यम से आसानी से उठा सकते है और मोबाइल नंबर लिंक होने से ई – आधार डाउनलोड करना आसान हो जाता है |
  2. कई सरकारी योजनाओं और सेवाओं में आधार सत्यापन आसानी से कर सकते है |
  3. आधार कार्ड से जुडी कई जानकारियों को ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा मिलती है |
  4. बैंक और अन्य वित्तीय सेवाओं में ऑनलाइन केवाईसी करने में मदद मिलती है |
  5. आधार कार्ड से जुडी बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करना आसान हो जाता है और आधार से संबंधित महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी एसएमएस के माध्यम से मिल सकती है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |