Aadhar Card Se Mobile Number Link Kaise Kare : आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?

Aadhar Card Se Mobile Number Link Kaise Kare |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी का स्वागत करता हूँ दोस्तों आज के इस आर्टिकल में जानकारी देंगे की आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें |  दोस्तों भारत देश के सभी नागरिको को आधार कार्ड बनवाया गया है लेकिन बहुत सरे ऐसे लोग है जिनके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है वैसे व्यक्ति काफी परेशान होते है और अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करवाने को लेकर |

हम आपको जो तरीका बताएंगे वह तरीका 100% वर्क करेगा जिससे की आप आसानी से अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते है आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को पूरा विस्तार से बताएंगे इसके लिए आप सभी को आज के इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

Aadhar Card मोबाइल नंबर लिंक

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ? 

अगर आप अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की , इस प्रकार का होगा –

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी के आधार सेंटर पर जाना होगा | आधार सेंटर का पता आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते है |
  2. आपको अपने साथ अपना आधार कार्ड और उस मोबाइल नंबर को ले जाना होगा जिसे आप अपने आधार कार्ड से लिंक करना चाहते है |
  3. आधार सेंटर पर आपको एक आधार अपडेट/एनरोलमेंट फॉर्म मिलेगा | आपको उस फॉर्म में अपने सभी जानकारी को सही से भरना होगा और उसमे अपना मोबाइल नंबर सही से लिखना होगा |
  4. फॉर्म को जमा करने के बाद आधार सेंटर पर आपका बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा यह आपकी पहचान की पुष्टि के लिए जरुरी है |
  5. उसके बाद आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए फ़ीस का भुगतान करना होगा |
  6. उसके बाद आपका अनुरोध प्रोसेस किया जाएगा आपको एक रसीद मिलेगी जिसमे अपडेट की जानकारी होगी |
  7. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने की प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है | आपको लिंक होने की पुष्टि के लिए एक एसएमएस मिलेगा |

इस तरह से आप आसानी से आधार सेंटर पर जाकर अपने आधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करे ऑनलाइन ? 

अगर आप अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर ऑनलाइन के माध्यम से लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की , इस प्रकार का होगा –

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको इंडियन सर्विस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. आधिकारिक वेबसाइट के होम – पेज में विभिन्न सेवाएं आ जाएगी जिसमे से आपको Aadhar Mobile Update के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  3. उसके बाद पूछी गई सभी जानकारी जैसे की आपका नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि जानकारी को दर्ज करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
  4. उसके बाद आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस का चयन करना होगा |
  5. पोस्ट ऑफिस को चयन करने के बाद कुछ दिनों के अंतर्गत आपके रजिस्टर पते पर पास ऑफिस के ओर से एक अधिकारी आएगा जो आपके मोबाइल नंबर को आपके आधार कार्ड से लिंक करेगा |
  6. इस तरह से आप अपने घर बैठे आसानी से अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जानकारी को पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप लोगो को यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर कीजिएगा |