Aadhar Card Me Mobile Number Link Kaise Kare |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आज के दौर में आधार कार्ड इतना जरुरी हो गया है की आप कही पर भी जाएंगे तो आपका आधार कार्ड पहचान पत्र के तौर पर माँगा जाता है | अगर आप पढाई या फिर छात्रवृति के लिए या कोई भी सरकारी योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपका आधार कार्ड बहुत ही ज्यादा जरुरी दस्तावेज होता है | इसके तहत बहुत सारे लोग बहुत से गलती कर देते है
जिसके कारण वह सरकारी योजना का लाभ नहीं ले पाते है जिसमे से एक गलती है जो बहुत सारे लोग करते है वह है उनके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं होना तो आप यह गलती नहीं करें और जल्दी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करवा ले | आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी को इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर लिंक करवा सके | इसके लिए आपको आज के इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ऑनलाइन ?
दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर को इंडियन पोस्टल सर्विस के माध्यम से लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए सभी प्रक्रिया को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को इंडियन पोस्टल सर्विस के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- इंडियन पोस्टल सर्विस के आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपको होम पेज में विभिन्न सेवाएं आ जाएगी जिसमे से आपको Aadhar Mobile – Update के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपको पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा जैसे की आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता आदि | सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने नजदीकी के पोस्ट ऑफिस का चयन कर लेना होगा और चयन करने के बाद कुछ दिनों के अंतर्गत आपके रजिस्टर पते पर पोस्ट ऑफिस के माध्यम से एक अधिकारी आएगा जो की आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने का कार्य करेगा |
- इस प्रकार से आप आसानी से अपने घर बैठे ही ऑनलाइन अपने आधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते है |
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
अगर आप अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर को लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने नजदीकी के आधार सेंटर पर जाना होगा | आधार सेंटर का पता आप UIDAI की वेबसाइट से कर सकते है |
- आपको अपने साथ में अपना आधार कार्ड और वह मोबाइल नंबर ले जाना होगा जिसे आप अपने आधार कार्ड से लिंक करना चाहते है |
- आधार सेंटर पर आपको एक आधार अपडेट/ एनरोलमेंट फॉर्म मिलेगा तो आपको इस फॉर्म को सही से भरना होगा और उसमे आपको अपना मोबाइल नंबर सही से दर्ज करना होगा |
- अब आपको फॉर्म को जमा करने के बाद आधार सेंटर पर आपका बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा यह आपकी पहचान की पुष्टि के लिए आवश्यक है |
- फ़ीस भुगतान एवं सत्यापन के बाद आपका अनुरोध प्रोसेस किया जाएगा | उसके बाद आपको एक रसीद मिलेगा जिसमे अपडेट की जानकारी होगा |
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने की प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है | लिंक होने की पुष्टि के लिए आपको एक मैसेज मिलेगा |
इस प्रकार से आप आसानी से अपने आधार सेंटर पर जाकर अपने आधार कार्ड के साथ अपना मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया को हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड के साथ अपना मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर कीजिएगा |