Aadhar Card Se Mobile Number Link Kaise Kare |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आज के समय में अपने आधार कार्ड को अपने मोबाइल नंबर के साथ लिंक करना आवश्यक है | यह प्रक्रिया न केवल आपकी पहचान की सुरक्षा में मदद करती है बल्कि सरकारी सेवाओं एवं वित्तीय लेन देन को भी आसान बनती है इसलिए आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना जरुरी है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को हम विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कर सके | इसके लिए आप सभी को इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड को अपने मोबाइल नंबर के साथ लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को इंडियन पोस्टल सर्विस के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज में विभिन्न सेवाएं आ जाएगी जिसमे से आपको Aadhar Mobile Update के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा जैसे की अपना नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर, पता आदि | सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आप सभी को अपने नजदीकी के पोस्ट ऑफिस का चयन कर लेना होगा |
- पोस्ट ऑफिस चयन करने के कुछ ही दिनों के अंतर्गत आपके रजिस्टर पते पर पोस्ट ऑफिस के तरफ से एक अधिकारी आएगा जो की आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने का कार्य करेगा |
- इस प्रकार से आप आसानी से अपने घर बैठे ही ऑनलाइन अपने आधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर को लिंक करवा सकते है |
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने नजदीकी के आधार सेंटर पर जाना होगा | आधार सेंटर का पता आप UIDAI के वेबसाइट से कर सकते है |
- आपको अपने साथ में अपना आधार कार्ड और उस मोबाइल नंबर को ले जाना होगा जो आप अपने आधार कार्ड से लिंक करना चाहते है |
- आधार सेंटर पर आने के बाद आपको एक आधार अपडेट/एनरोलमेंट फॉर्म मिलेगा जिसे आपको सही से भरना होगा और उसमे अपना मोबाइल नंबर सही से लिखना होगा |
- फॉर्म को जमा करने के बाद आधार सेंटर पर आपका बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा यह आपकी पहचान की पुष्टि के लिए आवश्यक है |
- आधार कार्ड से मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको फ़ीस का भुगतान करना होगा और फ़ीस भुगतान एवं सत्यापन के बाद आपका अनुरोध प्रोसेस किया जाएग | आपको एक रसीद मिलेगा जिसमे अपडेट की सभी जानकारी होगी |
- आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होने की प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है | लिंक होने की पुष्टि के लिए आपको एक मैसेज मिलेगा |
ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से आधार सेंटर पर जा कर अपने आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया को हम आपको विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर कीजिएगा |