Aadhar Card Me Mobile Number Link Kaise Kare |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों जैसा की आप सभी जानते होंगे की आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो आज के समय में हरेक काम के लिए जरुरी होता है | चाहे बैंक में खाता खुलवाना हो या कोई सरकारी दस्तावेज बनवाना हो या किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेना हो |
हर एक काम के लिए आधार कार्ड हमारे लिए जरुरी दस्तावेज होता है और इस आधार कार्ड में आपका मोबाइल नंबर लिंक होना बहुत जरुरी है | क्योकि आधार ओटीपी कई कामो में उपयोगी होता है | यदि आपक आधार कार्ड अभी तक आपके मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है तो आपको बहुत से कामो में बाधा आ सकता है | इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी को बताएंगे की कैसे आप अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने नजदीकी के आधार सेंटर पर जाना होगा | आधार सेंटर का पता आप UIDAI के वेबसाइट पर जाकर कर सकते है |
- आपको अपने साथ अपना आधार कार्ड एवं उस मोबाइल नंबर को ले जाना होगा जिसे आप अपने आधार कार्ड से लिंक करना चाहते है |
- उसके बाद आधार सेंटर पर आपको एक आधार अपडेट/एनरोलमेंट फॉर्म मिलेगा | जिसे आपको सही से भरना होगा और उसमे अपना मोबाइल नंबर सही से लिखना होगा |
- फॉर्म को जमा करने के बाद आधार सेंटर पर आपका बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा | यह आपकी पहचान की पुष्टि के लिए आवश्यक है |
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको फ़ीस का भुगतान करना होगा |
- फ़ीस भुगतान एवं सत्यापन करने के बाद आपका अनुरोध प्रोसेस किया जाएगा | आपको एक रसीद मिलेगा जिसमे अपडेट की सभी जानकारी होगी |
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने की प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है | लिंक होने की पुष्टि के लिए आपको एक एसएमएस मिलेगा |
इस प्रकार से आप आधार सेंटर पर जाकर अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को आसानी से लिंक कर सकते है |
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक क्यों करें ?
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना बहुत जरुरी है | आधार कार्ड से संबंधित विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए | जैसा की आप सभी जानते होंगे की विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए भी आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर की मांग की जाती है क्योकि ओटीपी आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ही भेजा जाता है | इससे किसी भी योजना का लाभ आप सुरक्षित रूप से प्राप्त कर सकते है | सेल्फ सर्विस उड़ाते पोर्टल का इस्तेमाल करने के लिए भी आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर की जरुरत होती है यानि की आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए जरुरी होता है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |