Ayushman Card Kaise Banaye Aadhar Card Se : आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये आधार कार्ड से |

Ayushman Card Kaise Banaye Aadhar Card Se | 

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों अगर आप भी 5 लाख रूपए तक का मुफ्त इलाज का लाभ उठाना चाहते है तो आप सभी के लिए बड़ी खुशखबरी है क्योकि अब आप अपने सिर्फ आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड बना सकते है और सालाना पुरे 5 लाख रूपए तक का बिल्कुल मुफ्त में इलाज करवा सकते है |

आज के इस आर्टिकल में आपको हम बताएंगे की कैसे आप अपने आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | लेकिन इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

Ayushman Card आधार कार्ड से

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज 

आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो की, इस प्रकार से होगी –

  1. आधार कार्ड 
  2. राशन कार्ड
  3. आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर

आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये आधार कार्ड से ? 

अगर आप अपने मोबाइल फ़ोन का उपयोग करके घर बैठे आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है आधार कार्ड से तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –

  1. आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर में जाना होगा और वहां पर आपको Ayushman App को सर्च करना होगा तथा उसे डाउनलोड व इंस्टॉल करना होगा |
  2. इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस ऐप को ओपन करना होगा और Login Section में जाकर Beneficiary के ऑप्शन का चयन करना होगा |
  3. उसक बाद आपको आधार बेस्ड ओटीपी वेरिफिकेशन करना होगा इसके लिए आपको अपने आधार कार्ड के नंबर को दर्ज करना होगा और ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करना होगा |
  4. सत्यापन करने के बाद आपके सामने डैशबोर्ड खुलेगा जिसमे आपकी व्यक्तिगत जानकारी और आपके परिवार के सदस्यों का विवरण दिखाई देगा |
  5. उसके बाद यहां पर आपको अपने आधार कार्ड की सभी जानकारी को दर्ज करनी होगी और फिर आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
  6. उसके बाद आपके राशन कार्ड से जुड़े सभी सदस्यों की जानकरी आपके सामने आ जाएगी | जिस सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनवाना है उसके नाम के आगे Action के तहत ई केवाईसी का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  7. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा तो आपको इसमें सभी आवश्यक जानकारी को सही से भरना होगा |
  8. उसके बाद आपको Live Photo अपलोड करना होगा और उसके बाद ओटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर आपको क्लिक कर देना होगा |
  9. उसके बाद आपका आयुष्मान कार्ड तैयार हो जाएगा जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट भी कर सकते है |

इस प्रक्रिया के माध्यम से आप आसानी से अपने- अपने परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आप लोगो को जानकारी दिए है की आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये आधार कार्ड से | इसकी पूरी जानकारी को हम आपको पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |