Aadhar Card Se Mobile Number Link Kaise Kare |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो आज के समय में हरेक काम के लिए जरुरी होता है | चाहे हमें बैंक में खाता खुलवाना हो, किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेना हो या कोई सरकारी दस्तावेज बनवाना हो तो आधार कार्ड हमें हर एक काम के लिए जरुरी होता है | आधार कार्ड से हमारा मोबाइल नंबर लिंक होना जरुरी है | आधार कार्ड से सम्बंधित विभिन्न प्रकार के सुविधाएं का लाभ लेने के लिए हमारे आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करना आवश्यक है |
जैसा की आप सभी जानते है की विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए भी आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर की मांग की जाती है क्योकि आधार कार्ड से मोबाइल नंबर पर ही ओटीपी भेजा जाता है | अगर अभी तक आपके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है और आप लिंक करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को हम विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने घर बैठ ही अपने आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कर सके | लेकिन इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड से अपने मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने नजदीकी के आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा |
- आधार सेवा केंद्र पर आने के बाद आपको आधार ऑपरेटर से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए रिक्वेस्ट करना होगा और उसके बाद आधार ऑपरेटर ऑनलाइन आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कर देंगे |
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आपको का 50 रु का शुल्क देना होगा |
- उसके बाद आपको आधार ऑपरेटर के द्वारा एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप प्रदान की जाएगी जिसमे आपका एक्नॉलेजमेंट नंबर होता है | एक्नॉलेजमेंट नंबर के मदद से आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट का स्टेटस चेक कर सकते है |
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा |
- ऑफिशल वेबसाइट पर आने के बाद आपको एक Service Request का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा और इसके अंतर्गत आपको दो ऑप्शन मिलेगा उसमे से आपको किसी एक पर क्लिक करना होगा |
- IPPB Customer :- यदि आपका पासबुक इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में है तो आपको इस ऑप्शन का चयन करना होगा |
- Non-IPPB Customer :- अगर आपका पासबुक इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में नहीं है तो आपको इस ऑप्शन का चुनाव करना होगा |
- उसके बाद आपके सामने एक पेज खुल जाएगा जहां पर आपको बहुत सारा ऑप्शन दिखाई देगा जिसमे से आपको Aadhar – Mobile Update के आप्पशन पर क्लिक कर देना होगा |
- उसके बाद आपको नीचे एक फॉर्म मिलेगा आपसे उस फॉर्म में जो विवरण माँगा जाएगा उस सभी विवरण को आपको सही से भर देना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर आपको क्लिक कर देना होगा |
- उसके बाद आपके आसपास के पोस्ट मास्टर आपके घर पर आएँगे और आपके आधार कार्ड से आपका मोबाइल नंबर लिंक कर देंगे |
इस प्रकार से आप सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड से अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड से अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिएगा |