Aadhar Card Se Bank Balance Check Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें | दोस्तों जैसा की आप सभी जानते होंगे की आधार कार्ड आज के समय में कितना महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चूका है जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता है | कोई ऐसा कार्य नहीं है जिसमे आधार कार्ड की आवश्यकता नहीं पड़ती है ठीक उसी प्रकार आप आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करना चाहते है तो इसके लिए आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है

क्योकि अब आप अपने आधार कार्ड से अपने बैंक खाते की राशि को चेक कर सकते है और उन राशि को आप आधार कार्ड के माध्यम से विड्रॉल भी कर सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कर सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ?
अगर आप बैंक बैलेंस चेक करना चाहते है तो आपको अपने आधार कार्ड के 12 अंको के नंबर की जरुरत होगी और आपको यह भी बता दें की आपका मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर आपके बैंक खाते से लिंक होना चाहिए |
- आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के डायल ऑप्शन में जाना होगा और *99*99*1# टाइप करना होगा |
- उसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर टाइप करके OK पर क्लिक करना होगा |
- फिर आपको दुबारा से अपने आधार कार्ड नंबर को टाइप करना होगा और उसे वेरिफाई करना होगा |
- उसके बाद आपकी बैंक डिटेल्स आपके मोबाइल फ़ोन के स्क्रीन पर खुल जाएगी जहां से आप आसानी से अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते है |
आधार कार्ड से बैंक बैलेंस कैसे चेक करें ?
अगर आप ऊपर बताए गए जानकारी से अपना बैंक बैलेंस चेक नहीं कर पा रहे है तो आप यहां पर दिए गए यूएसएसडी कोड के जरिए भी अपने बैंक का बैलेंस चेक कर सकते है लेकिन आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक खाते से लिंक होना चाहिए | अगर आपका मोबाइल नंबर बैंक खाते में रजिस्टर्ड नहीं है तो आप इस सुविधा का लाभ नहीं ले सकते है |
- आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के डायल पैड पर USSD Code को डालकर डायल करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन के स्क्रीन पर कुछ ऑप्शन दिखाई देगा जैसे की –
- Account Balance
- Mini Statement
- Send Money यूजिंग MMID
- Send Money यूजिंग IFSC
- Show MMID
- एमपिन बदलें
- ओटीपी जनरेट करें
- आपको अपने मोबाइल फ़ोन के स्क्रीन पर दिखाई दे रहे इन सभी ऑप्शन में से Account Balance के ऑप्शन पर जाना होगा |
- अब आपको इस ऑप्शन का सीरियल नंबर दर्ज करना होगा और Send के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपकी प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी और आपके मोबाइल फ़ोन के स्क्रीन पर बैंक खाते का बैलेंस दिख जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते है | दोस्तों आगा आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |