Aadhar Card Se Bank Balance Check Kare |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें | दोस्तों अगर बैंक बैलेंस चेक करने के लिए बार – बार बैंक शाखा में जाना पड़ता है तो अब आपको कही जाने की जरुरत नहीं है क्योकि अब आधार कार्ड नंबर से बैंक बैलेंस चेक करने की सुविधा उपलब्ध कर दी गई है |
इस सुविधा के मदद से आप घर बैठे केवल आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है | ज्यादातर लोग नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का उपयोग नहीं करते है और कितनो के पास एटीएम कार्ड भी नहीं रहता है इसलिए वह ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा का लाभ नहीं ले सकते है लेकिन अब आधार कार्ड से बैंक बैलेंस आसानी से चेक किया जा सकता है | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ?
अगर आप बैंक बैलेंस चेक करना चाहते है तो आपको अपने आधार कार्ड के 12 अंको के नंबर की जरुरत होगी और आपको यह भी बता दें की आपका मोबाइल नंबर और आधार नंबर आपके बैंक खाते से लिंक होना चाहिए |
- आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन के डायल ऑप्शन में जाना है और *99*99*1# टाइप करना है |
- उसके बाद उसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर टाइप करके OK बटन पर क्लिक करना होगा |
- फिर आपको दुबारा से अपने आधार कार्ड नंबर को टाइप करना होगा और उसे वेरिफाई करना होगा |
- उसके बाद आपकी बैंक डिटेल्स आपके मोबाइल फ़ोन के स्क्रीन पर खुल जाएगी जहां से आप आसानी से अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते है |
आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करें ?
अगर आप ऊपर बताए गए जानकारी से अपना बैंक बैलेंस चेक नहीं कर पा रहे है तो आप यहां पर दिए गए यूएसएसडी कोड के जरिए भी अपने बैंक का बैलेंस चेक कर सकते है | लेकिन आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक खाते से लिंक होना चाहिए | अगर आपका मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक नहीं है तो आप इस सुविधा का लाभ नहीं ले सकते है |