Aadhar Card Se Mobile Number Link Kaise Kare |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो आज के समय में सभी कामो में जरुरी होता है | चाहे हमें बैंक अकाउंट खुलवाना हो या किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेना हो तो आधार कार्ड हमें हरेक काम के लिए जरुरी होता है | आधार कार्ड से हमारा मोबाइल नंबर लिंक होना जरुरी है |
आधार कार्ड से सम्बंधित विभिन्न प्रकार के सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना अति आवश्यक है | जैसा की आप सभी जानते है की विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए भी आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर की मांग की जाती है क्योकि आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ही ओटीपी भेजा जाता है | अगर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है और आप लिंक करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को हम विस्तार से बताएंगे |
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
- आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को इंडियन पोस्टल सर्विस के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर विभिन्न सेवाएं आ जाएगी जिसमे से आपको Aadhar Mobile Update के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा जैसे की अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता आदि सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने नजदीकी के पोस्ट ऑफिस का चयन कर लेना होगा |
- इसके कुछ दिनों के अंतर्गत आपके रजिस्टर पते पर पोस्ट ऑफिस के तरफ से एक अधिकारी आएगा जो की आपके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर को लिंक करने का कार्य करेगा |
- इस प्रकार से आप आसानी से अपने घर बैठे ऑनलाइन अपने आधार कार्ड से अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है |
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
अगर आप अपने आधार कार्ड से अपने मोबाइल नंबर को आधार सेवा सेंटर पर जाकर लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी के आधार सेवा सेंटर पर जाना होगा | आधार सेंटर का पता आप यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर कर सकते है |
- आपको अपने साथ में अपना आधार कार्ड और उस मोबाइल नंबर को ले जाना होगा जिसे आप अपने आधार कार्ड से लिंक करना चाहते है |
- आधार सेंटर पर आपको एक आधार अपडेट/ एनरोलमेंट फॉर्म मिलेगा जिसे आपको सही से भरना होगा और उसमे अपना मोबाइल नंबर सही से लिखना होगा |
- फॉर्म को जमा करने के बाद आधार सेंटर पर आपका बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा यह आपकी पहचान की पुष्टि के लिए आवश्यक है |
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आपको फ़ीस का भुगतान करना होगा |
- फ़ीस का भुगतान एवं सत्यापन करने के बाद आपका अनुरोध प्रोसेस किया जाएगा | आपको एक रसीद मिलेगी जिसमे अपडेट की सभी जानकारी होगी |
- आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होने की प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है | लिंक होने की पुष्टि के लिए आपको एक एसएमएस मिलेगा |
इस प्रकार से आप सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आधार सेंटर पर जाकर अपने आधार कार्ड से अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोसो आज के इस आर्टिकल में हम आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर कीजिएगा |