Aadhar Card Se UPI Pin Kaise Banaye
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये | दोस्तों आज के समय में यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान करना बहुत आसान हो गया है | अगर आपके बैंक खाते से आधार कार्ड और मोबाइल नंबर जुड़े हुए है तो कई बैंको में डेबिट कार्ड के बिना भी आधार कार्ड के सहायता से यूपीआई पिन बनाया जा सकता है | यूपीआई पिन बनाने के बाद आप मोबाइल से सुरक्षित तरीके से पैसे भेज सकते है, पैसे प्राप्त कर सकते है और ऑनलाइन या ऑफलाइन भुगतान कर सकते है | हालांकि यह सुविधा सभी बैंको में उपलब्ध नहीं होती है इसलिए यह आपके बैंक की सेवाओं पर निर्भर करता है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

यूपीआई पिन क्या है ?
यूपीआई पिन एक 4 या 6 अंको का सुरक्षा कोड होता है जिसका उपयोग यूपीआई के माध्यम से पैसे भेजने और अन्य लेनदेन को सुरक्षित रूप से पूरा करने के लिए किया जाता है | यह पिन केवल बैंक खाता धारक को ही पता होना चाहिए और इसे किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए |
आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये ?
- आधार कार्ड से यूपीआई पिन बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर से BHIM UPI एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इस भीम यूपीआई एप्लीकेशन को ओपन करना होगा |
- अब आपका जो मोबाइल नंबर आधार का बैंक खाते से लिंक है वह मोबाइल नंबर सिम का चयन करना होगा और उसके बाद आपको प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करते ही अब आपका सिम सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन हो जाएगा |
- सिम सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन होने के बाद आपको बैंक के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको प्लस + के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा –
- अब आपको बैंक अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- बैंक अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही अब आपका जिस बैंक में खाता खुला हुआ है उस बैंक का नाम चयन करना है तथा सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपका बैंक खाता संख्या देखने को मिलेगा जस्ट उसके साइड में आपको सही का निशान मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- अब आपको अपनी सहमति देना है और उसके बाद आपका खाता संख्या यूपीआई से जुड़ जाएगा |
- उसके बाद आपको आधार नंबर के ऑप्शन पर क्लिक करना है और उसके बाद आपको प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आधार कार्ड के 6 डिजिट नंबर दर्ज करना है और उसके बाद आधार लिंक मोबाइल नंबर पर आधार ओटीपी प्राप्त होगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करना है |
- उसके बाद आप जो यूपीआई पिन सेट करना चाहते है वह यूपीआई पिन दर्ज करना है और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका सफलतापूर्वक आधार कार्ड से यूपीआई पिन सेट हो जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड के मदद से यूपीआई पिन बना सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड के मदद से यूपीआई पिन बना सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |